ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
18 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 01 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 30.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 08 जमानती वारंट, 12 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 30.09.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मूंदी के आरोपी धनसिंह पिता भलाजी कलम जाति कोरकु उम्र 35 साल निवासी दिनकरपुरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 900 रूपये की जप्त की गई/- रुपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी जितेन्द्र पिता तुलसीराम बोरकरे जाति भील उम्र 33 साल नि. आंगनवाडी के पास कैलाश खो ओंकारेश्वर से 16 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के कुल शराब 2 लीटर 880 कीमती 1120/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी गोविंद पिता गंजु मानकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम जिल्हार गविंद द्वारा हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 8 लीटर किमती 800 रुपये की अवैध बेचते पाया गया| उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 30.09.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 30.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 18 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरण मे 07 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 10 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!