उत्तर प्रदेशक्राइमताज़ा ख़बरेंमेरठ

मेरठ मवाना थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर मिला युवक का गला कटा शवः आम के बाग में खाट पर पड़ा था, पुलिस जांच में जुटी

मवाना थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बेरियों वाले श्मशान घाट के पास एक आम के बाग में खाट पर एक युवक का गला कटा शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

                        घटनक्रम की जानकारी लेती हुई पुलिस

पड़ोसी खेत में काम कर रहे सैदीपुर निवासी किसान नरेंद्र ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रभात नगर कॉलोनी, हस्तिनापुर निवासी विजय (35) पुत्र फूल सिंह के रूप में की। बताया गया है कि विजय नशे का आदी था और अक्सर इसी क्षेत्र में रहता था। मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मृतक विजय पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और लगभग चार साल पहले हस्तिनापुर क्षेत्र में एक महाराज की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है।


पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटी

मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार भी पहुंचे। एसपी देहात ने बताया-सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम सहित पुलिस की 3 टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, वो जेल भी जा चुका था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!