ताज़ा ख़बरें

जिला बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश

सभी बैंकर्स स्वरोजगार योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत करें

जिला बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश

सभी बैंकर्स स्वरोजगार योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत करें

खण्डवा//विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण बैंकर्स द्वारा स्वीकृत किए जाएं। स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभाग बैंकों को पर्याप्त संख्या में प्रकरण तैयार कर भेजें, ताकि बैंकर्स उनमें से अपनी पात्रता शर्तों के अनुरूप प्रकरण चिन्हित कर स्वीकृत कर सकें। यह निर्देश #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के अलावा विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि मुद्रा लोन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों के युवाओं को स्वरोजगार हेतु लोन वितरित किए जाएं ।इसके लिए उन्होंने बैंकर्स को अपने निर्धारित क्षेत्र के ग्रामों में जाकर पात्रता शर्तों के अनुसार हितग्राहियों का चयन करने, और उन्हें ऋण स्वीकृत करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंकों के कार्यालय भवनों तथा बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों के आवास भवनों की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी बैंकर्स को सीएम हेल्पलाइन के तहत उनसे संबंधित लंबित आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण करने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि वे वित्तीय साक्षरता गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कर उपभोक्ताओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सचेत करते रहें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैंक खाता धारकों की ई केवाईसी की कार्यवाही भी समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ई केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कर उसे पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट भी किया जाए।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!