ताज़ा ख़बरें

*शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन।*

खास खबर

*शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन।*

खंडवा छैगांव माखन स्थित आस्था केंद्र जय मां महाकाली धाम मंदिर में 30 वें वर्ष भी मंदिर प्रमुख जगदीश माताजी के सानिध्य में शारदीय नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान नों दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही दुर्गा नौवमी पर कन्या भोज आयोजित होगा। समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में प्रति दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पूजन, दर्शनार्थ उमड़े रहे। बुधवार 1 अक्टूबर महाष्टमी के दौरान मां की पूजा आराधना होगी, गुरुवार 2 अक्टूबर दुर्गा नौवमी को हवन यज्ञ के साथ कन्या भोज का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष भारत भास्करे, दिगपाल सिंह तंवर, संजय अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, रामेश्वर बाबा, राहुल गोंलकर आदि सहित समिति सदस्यों ने भक्तजनों से इस अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन का लाभ लेने की अपील की है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!