

प्रधानाचार्या का पद संभालते हुए खुशी ने विद्यालय की प्रशासनिक कार्यवाही देखी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझने की प्रेरणा दी।
स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया गया। शिक्षिकाएं आशा रानी और दीपा ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व बताया और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने की अपील की।
नारी शक्ति पर जोर
विद्यालय की वास्तविक प्रधानाचार्या आशा भारती ने कहा कि नारी शक्ति भारतीय संस्कृति की नींव है। मिशन शक्ति अभियान बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वाभिमान को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक कदम है।
प्रेरणा कार्यक्रम
कार्यक्रम में डॉ. संगीता जैन, कविता रस्तोगी, पूजा सिंह समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने इस पहल की सराहना की। छात्राओं का कहना था कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायी रहा और इससे साबित होता है कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकती हैं।










