

रिपोर्टर =भव्य जैन
झाबुआ नगर के दिलीप सह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के पत्र क्रमांक/रासेयो/कार्या./2025-26/38/125 के परिपालन में 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 56वीं स्थापना वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति पंघाल, जिला नोडल नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्राचार्य प्रो. उछावर ने एनएसएस के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति पंघाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थी समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए समाज और देश में अलग पहचान बनाते हैं।”
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगोली निर्माण, देशभक्ति गीत, लोकगीत, देशभक्ति शायरी एवं भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों का पंजीयन माय भारत पोर्टल (VBYLD-2026 Quiz) पर किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं निहारिका एवं मीनाक्षी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. प्रगति मीमरोट ने व्यक्त किया।










