ताज़ा ख़बरें

*”सिन्धीयत जी पाठशाला का हुआ भव्य समापन*

खास खबर

*”सिन्धीयत जी पाठशाला का हुआ भव्य समापन*

*सिन्धी भाषा और संस्कृति पर आधारित विशेष प्रस्तुतियों के साथ हुआ प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण*

*”सिन्धी समाज के संत एवं वरिष्ठजनों की की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ आयोजन, सैकड़ों समाजजन हुए उपस्थित”*

खंडवा : “सिन्धी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश एवं संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा सिन्धी पाठक मंच खण्डवा एवं भारतीय सिन्धू सभा खण्डवा के सहयोग से संचालित “सिन्धीयत जी पाठशाला” शिविर का भव्य समापन समारोह विगत रात्रि 9 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सम्पन्न हुआ।आयोजन की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा श्री झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, इसके उपरांत पाठशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों द्वारा सिंधी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित नृत्य, गायन एवं नाट्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
प्रस्तुतियों के उपरांत पाठशाला में सम्मिलित हुए सभी प्रतिभागियों को सिन्धी साहित्य अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए, साथ ही पाठशाला के अंतिम दिन आयोजित की गई “सिन्धीयत जी परीक्षा” लिखित वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों क्रमशःअंकित वाधवानी, ओम वाधवानी एवं नेहल छतवानी ने पुरस्कार प्राप्त किया एवं मौखिक परीक्षा में गौरव उदासी चेतना संतवानी एवं तीशा रोहड़ा ने पुरस्कार प्राप्त किया।बालकधाम के महंत बाबा माधवदास उदासी एवं समाज के पुरोहित पंडित गोपाल भारद्वाज जी की विशेष उपस्थिति रही।
सिन्धी पाठक मंच के संयोजक एवं भाषा प्रशिक्षक मनीष कुमार मलानी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पाठशाला में सहयोगी शिक्षिका रानी खेमानी एवं मनीषा संतवानी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिन्धू सभा के जिला महामंत्री महेश चंदवानी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पूज्य सिन्धी पंचायत,सिन्धी सेवा मंडली, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल,श्री झूलेलाल समर्थ पैनल,श्री हनुमानगढ़ अखाड़ा,वॉक वारियर्स ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित हुए।
समाज के प्रवक्ता एवं समाजसेवी कमल नागपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी समाज जनों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!