पिछले 24 घंटों में जिले में हुई 16.6 मिली मीटर औसत वर्षा
—
खण्डवा//खंडवा जिले में गत चौबीस घंटों में 16.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 8 मिली मीटर, हरसूद में 45, पंधाना में 8 और खालवा में 22 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पुनासा तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 24 सितम्बर तक जिले में 861 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 762 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 883 मि.मी., हरसूद तहसील में 655 मि.मी., पन्धाना तहसील में 661 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 778 मि.मी. तथा खालवा तहसील में 833 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खण्डवा जिले की औसत वर्षा 808 मिली मीटर है।
2,527 1 minute read










