ताज़ा ख़बरें

सांसद श्री पाटिल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,और किया पौधरोपण

खास खबर

सांसद श्री पाटिल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,और किया पौधरोपण

खण्डवा#स्वच्छता_ही_सेवा पखवाड़े के तहत जिले में 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पंधाना नगर परिषद कार्यालय में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंधाना नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित अहिल्या बावड़ी के पास जनप्रतिनिधियों के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!