
उन्हेल नागेश्वर/झालावाड़
जैन विशाल संघटन नवरत्न परिवार के झालावाड़ जिला अध्यक्ष बने सोनू जैन l 
जैन समाज के विशाल नवरत्न परिवार के संघटन को इंदौर में हुवे महा अधिवेशन में विस्तार करते हुवे झालावाड़ राजस्थान जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें नागेश्वर तीर्थ के सोनू जैन को जिला – अध्यक्ष का दायित्व दिया गया जिसकी घोषणा नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण फुलेरा एवं नवरत्न परिवार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजय जैन आवर द्वारा की गई साथ ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू जैन को युवाओं के राहभर आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. ने आशीर्वाद प्रदान किया पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया
नवनियुक्त जिला – अध्यक्ष सोनू जैन ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा व अन्य गांव कस्बों एवं शहरों में नवीन नवरत्न परिवार की शाखाओं का गठन किया जाएगा इस दौरान महाधिवेशन में नवरत्न परिवार की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी , सदस्य व स्थानीय नवरत्न परिवार शाखा नागेश्वर तीर्थ उपस्थित रही।












