उत्तर प्रदेशमेरठ

मवाना में महिला शक्ति केंद्र का कार्यक्रमः महिलाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मवाना के मोहल्ला हीरालाल में सोमवार को महिला सशक्तिकरण के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र मवाना की प्रभारी श्रीमती रेनू रानी और सुश्री प्रीति पाल ने भाग लिया। मवाना खुर्द के चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना था। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।

मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे किसी भी समस्या में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की सटीक जानकारी मिलती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!