ताज़ा ख़बरें

सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा और डॉ. सुशिर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

खास खबर

सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा और डॉ. सुशिर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

खण्डवा//शनिवार को जिला पंचायत के सी. ई. ओ. डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा एवं जनपद पंचायत के सीईओ डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा ने सी. सी. टी. वी. सिस्टम के सभी कैमरे एक ही कंट्रोल रूम से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में एंट्री पास व्यवस्था अगले सप्ताह तक लागू करने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को सही उपचार मिले और वार्ड में अनावश्यक भीड़ भाड़ ना हो।
जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने जिला अस्पताल परिसर में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नया ब्लड बैंक एवं पोषण पुनर्वास केंद्र को शीघ्रता से शुरू करने के भी निर्देश दिए। सीईओ डॉ. गौड़ा ने जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और डॉक्टर्स को आपसी तालमेल के साथ जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजीत बडोले, डॉ. सुनील बाजोलिया, आर.एम.ओ. डॉ. एम. कलमे तथा डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!