ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत हितग्राहियों को पशु प्रदाय किए गए

खास खबर

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत हितग्राहियों को पशु प्रदाय किए गए

खण्डवा“मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना” अंतर्गत शनिवार को जिले में चयनित पशु पालक हितग्राहियों को 2_2 मुर्रा भैंस प्रदान की गई। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. हेमन्त शाह ने बताया कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के हितग्राही को 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही को 75 प्रतिशत अनुदान पर 2 मुर्रा भैंस दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि गत दिनों पशुओं क्रय करने हेतु हितग्राहियों को हरियाणा राज्य में भेजा गया था, जहां से पशु पालक अपनी पसंद के पशु चयन करके लाये हैं। “मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना” के तहत 5 हितग्राहियों को 10 पशु प्रदाय किए गए हैं । इन पशुओं का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हेमन्त शाह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें एवं श्री अविनाश झारिया प्रबंधक दुग्ध शीत केन्द्र, डॉ. ए.के. पटेरिया अतिरिक्त उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें एवं गणमान्य पशु पालक उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!