ताज़ा ख़बरें

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” तथा “आदि कर्मयोगी अभियान” की समीक्षा बैठक आज

खास खबर

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” तथा “आदि कर्मयोगी अभियान” की समीक्षा बैठक आज

खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता आज अधिकारियों की बैठक लेकर “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” तथा #आदि_कर्मयोगी_अभियान की समीक्षा करेंगे। यह बैठक प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित की गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस समीक्षा बैठक में सेवा पखवाड़े एवं आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित अब तक की प्रगति की अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित रहें। बैठक में दोनों अभियानों से संबंधित सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जिला पंचायत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्राचार्य एस एन कॉलेज,वन मण्डल अधिकारी,उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक सामाजिक न्याय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!