“स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
—
खण्डवा#स्वस्थ्य_नारी_सशक्त_परिवार_अभियान के तहत खण्डवा शहर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि ये शिविर शनिवार 20 सितम्बर को रामेश्वर रोड, 22 सितम्बर को मराठी स्कूल भगत चौक रोड खण्डवा, 24 सितम्बर को संजय नगर, 25 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर और 27 सितम्बर को संजीवनी क्लिनिक गणेश तलाई में शिविर लगाकर महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक कान, गला विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद रहकर महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं की सिकल सेल एनीमिया सम्बंधी जांच एवं पैथोलॉजी जाँच की व्यवस्था भी शिविर में की जाएगी।












