ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नगर के आदर्श महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार “सेवा-पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर 2025 को गोद ग्राम बड़कुआ में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया तथा उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही ग्राम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महाविद्यालय से प्रो. मुकेश बघेल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूरसिंह निंगवाल एवं डॉ. रंगारी डोडवे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!