ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सेवा पखवाडा अभियान के तहत 5 कि मी मैराथन रेस एवं पैदल चाल में अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा जोगीटिकरिया घाट में की गयी साफ सफाई डिंडोरी 19 सितंबर 2025

सेवा पखवाडा अभियान के तहत 5 कि मी मैराथन रेस एवं पैदल चाल में अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा जोगीटिकरिया घाट में की गयी साफ सफाई डिंडोरी 19 सितंबर 2025

“सेवा पखवाडा अभियान” के तहत 5 कि.मी. मैराथन रेस एवं पैदल चाल में अधिकारी/ कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, जोगीटिकरिया घाट में की गयी साफ-सफाई
डिंडौरी : 19 सितंबर, 2025
पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में ’’सेवा पखवाडा अभियान’’के तहत 17 सितंबर 2025 से दिनांक 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है । जिसके तारतम्य में 19 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खेल मैदान से जोगीटिकरिया तक 5 कि.मी. मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) श्री अक्षय डिगरसे, जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सतीश द्विवेदी, एसडीओपी बजाग श्री विवेक गौतम, ने हरीझंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड में 350 की संख्या में खिलाडी, जिला पुलिस बल, सैनिक, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं नें बढ़-चड़ कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अवन्ती बाई तिराहा, भारत माता चौक, नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई बस स्टेण्ड, सुबखार नाका, चन्द्रविजय कालेज, ज्योति पेट्रोल पंप जबलपुर रोड, मिडवेट्रीट होते हुये जोगी टिकरिया पुल पार कर नर्मदा घाट स्थल पर समापन हुआ। समापन के उपरांत मैराथन में शामिल खिलाडी, पुलिस बल, पुलिस स्टॉफ, खेल विभाग, नेहरू युवा केन्द्र विभाग, महिला थाना, अजाक थाना के स्टॉफ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नर्मदा घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने मैराथन में शामिल सभी बच्चों एवं स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाडा के तहत आज मैराथन दौड का आयोजन किया गया। इस दौड में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं विजेता खिलाडियों को शुभकामनाओं के साथ आगे निरंतर अभ्यास कर आगामी प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाकर जिले का नाम रोशन करें।
विजेता
मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर दौलत सिंह कुशराम , द्वितीय स्थान पर विकेश कुमार नेताम, तृतीय स्थान पर लक्ष्मण सिंह मरावी, चतुर्थ स्थान पर जुगराज धुर्वे एवं पांचवे स्थान पर ऋतिक कुशराम रहे। वहीं महिला वर्ग में सेववती उईके ने प्रथम , कमलेश्वरी धुर्वे नें द्वितीय, अभिलाषा नंदा ने तृतीय , अंबिका मार्को ने चतुर्थ एवं सुनीला धुर्वे ने पांचवा स्थान हासिल किया। जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सील्ड प्रदाय कर पुरूष्कृत किया गया।
मैराथन दौड में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, अवधराज बिलैया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति संगठन महामंत्री श्री पंकज सिंह तेकाम, महामंत्री श्री सुधीर दत्त, महामंत्री श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य, पूर्व महामंत्री श्री जय सिंह मरावी, श्री जीतेन्द्र व्यवहार, कोषाध्यक्ष श्री स्कन्द चौकसे, श्री महेश धूमकेती सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान, नेहरू युवा केन्द्र से आर.पी. कुशवाहा, यातायात थाना प्रभारी श्री सुभाष उईके, कोतवाली थाना प्रभारी श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सुबेदार श्री कुंवर सिंह, श्री रंजीत सिंह, श्री सहजराम कोकडिया, श्री गीतेन्द्र दांदरे, छात्रावास अधीक्षक श्री जमुना धुर्वे, श्री चेतराम अहिरवार, सुश्री आरती सोंधिया, संतोषी यादव, श्रीमती लक्ष्मी बनावल, श्रीमती सुनीता धुर्वे, श्री रोशन बाबू, श्री राजकुमार, श्री नीरज, श्री बाबूलाल बर्मन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, पुलिस स्टाफ एवं स्कूल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!