नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत निकाली गई जनजागरूकता रैली
खरगोन, 18 सितम्बर 2025
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के द्वितीय दिवस प्लाॅस्टिक मुक्त अभियान एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी द्वारा सभापति और पार्षदगण की उपस्थिति में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुराना कलेक्ट्रेट ऑफिस से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, श्री कृष्ण टॉकीज चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए तिलकपथ स्थित देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र1 पहुंची। प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर रैली का समापन किया गया। रैली में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, नगर पालिका के कर्मचारी व आईईसी टीम द्वारा सहभागिता की गई।
नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल के निर्देशानुसार एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जितेंद्र मेड़ा के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 स्वच्छोत्सव की थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
2 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
6 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश