
नक्सल प्रभावित वनग्राम खारीडीह में जनकल्याण शिविर एवं कृषक भाईचारा अभियान आयोजित
डिंडौरी : 17 सितंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित वनग्राम खारीडीह में जनकल्याण शिविर एवं कृषक भाईचारा अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार की उपस्थिति में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कृषि विषयक मार्गदर्शन
कृषि से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीन तकनीक एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता
यह पहल एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन के विशेष प्रयासों से शुरू की गई है। ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।










