ताज़ा ख़बरें

सेवा कार्यों के लिए जेसीआई क्लब खंडवा का विचार मंथन कार्यक्रम संपन्न हुआ।ल

खास खबर

सेवा कार्यों के लिए जेसीआई क्लब खंडवा का विचार मंथन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शहर के विकास एवं स्वच्छ नगर को लेकर भी हम सभी सदस्य सहयोगी बने, ,,सुजाता मोरे,,

खंडवा। जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को क्लब के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमे अलग-अलग विषय पर विचार मंथन हुआ। जेसीआई के विचार मंथन कार्यक्रम में अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहा कि हम जेसीआई के कार्यों के साथ शहर के विकास एवं शहर की समस्याओं की ओर भी ध्यान दें। सामाजिक सेवा कार्यों के साथ ही शहर के विकास को लेकर भी अपना योगदान दें। समय-समय पर हमारा शहर स्वच्छ बने इसमें भी हमारी भूमिका हो। अनिल बाहेती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी को हम प्राप्त करें और इसका लाभ जन जन को पहुंचने में भी अपनी भूमिका अदा करें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उपस्थित पदाधिकारी ने भी विचार मंथन में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। नागेश वालंजकर ने कहा दिव्यांगो को लेकर भी सरकार योजनाएं चल रही हैं हमारा दायित्व है कि समाज सेवा के इस कार्य में हम कार्य में हम दिव्यांग लोगों के लिए भी सेवा कार्य करें। विचार मंथन के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुजाता मोरे, मनन सोनी,अनुज खंडेलवाल, सुनील जैन, प्रिंस जिंदल, हरदीप छाबड़ा, अर्चना जोशी ,काव्यशं जोशी, प्रफुल्ल मंडलोई, ज्योति वालंजकर, कुशदीप होरा ,विकास मित्तल,सुरेंद्र सोलंकी,
धर्मेंद्र जौहरी सभी ने अपनी अपनी बात रखी किसी ने बगीचा गोद लेने की, किसी ने वृक्ष लगाने की अंत में आभार प्रिंस जिंदल ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!