ताज़ा ख़बरें

स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता(झवर)की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ

खास खबर

स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता (झवर) की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को गौरीकुंज सभागृह सिविल लाइन रोड खंडवा में आयोजित किया गया। यह शिक्षक सम्मान समारोह धाकड़ माहेश्वरी समाज के शिक्षक वर्ग को सम्मानित करने का एक अनमोल अवसर था जिन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी बढ़ाया है। बता देवे की यह शिक्षक सम्मान समारोह स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता (झवर) के पुत्रों व परिजनों रितेश गुप्ता, अजय गुप्ता व अमित गुप्ता के द्वारा आयोजित था।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद खंडवा, विशेष अतिथि श्रीमती अमृता अमर यादव महापौर खंडवा व विद्यायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे रही। अथितिद्वय ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिये अपने उद्बोधन में समाज के अंदर शिक्षक की क्या भूमिका होती है विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक वह दीपक के समान होता है जो अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने का कार्य करता है। साथ ही उन्होंने शिक्षक को नारियल के समान बताया जो ऊपर से कड़क व अंदर से नरम होता है।शिक्षक वह कुम्हार होता है जो अपने अनुभव से बालक का निर्माण करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र टूवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी महासभा ने की साथ ही श्रीमती प्रगति टुवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी महिला सभा, श्री शशांक बाहेती राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी युवा संगठन थे।इस शिक्षक सम्मान समारोह में समाज के शिक्षकों को अथितिद्वय ने सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह का वितरण किया। साथ ही वरिष्ठजनों का भी सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम के सूत्रधार व संचालनकर्ता लोकेश झवर थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!