ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सेवा पखवाडा का आयोजन 17 सितंबर 02 अक्टूबर तक डिंडोरी

सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक
डिंडौरी : 11 सितंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में जिले में सेवा पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने स्वच्छता पखवाडा अभियान की विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आप लोग अपने-अपने विभाग के द्वारा किस दिनांक, स्थान पर शिविर और किस योजना के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा कि कार्ययोजना बनाकर कार्यालय में प्रस्तुत की जाए ताकि समस्त शिविर आयोजित स्थानों पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित हो सकें। साथ ही साथ यह निर्देश दिए कि सभी आयोजित कार्यक्रम स्थल पर सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को जरूर आमंत्रित करें।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
इस दौरान स्वच्छता अभियान, पोषण जागरूकता गतिविधियां, शुद्ध पेयजल उपलब्धता, शिक्षा से संबंधित नवाचार, स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, रक्तदान, पोषण आहार वितरण, बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रम, आदिवासी विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा ग्राम पंचायत एवं शहरी निकायों में विकास संबंधी कार्यों की समीक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की भूमिका
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं समुदाय के सर्वांगीण स्वास्थ्य संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभाग की प्राथमिकता है कि महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जांएगी। इस दिशा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही किशोरियों में पोषण स्तर सुधारने और एनीमिया की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विभाग द्वारा गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया और सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग की जाएंगी। इसके साथ ही संचारी रोगों में क्षय रोग और कुष्ठ रोग की जांच एवं उपचार सेवाएँ भी सुनिश्चित की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। इसी के तहत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति तक समय पर चिकित्सा और परामर्श पहुँच सके।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा का समापन 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं विशेष कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!