ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विशेष यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत भानपुर एवं पीएम स्कूल भानपुर में कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी 11 सितंबर 2025

विशेष यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत भानपुर एवं पीएम स्कूल भानपुर में कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी 11 सितंबर 2025

विशेष यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत भानपुर एवं पीएम श्री स्कूल भानपुर में कार्यक्रम आयोजित
डिंडौरी : 11 सितंबर, 2025
पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मृत्युदर घटाने के उद्देश्य से 8 से 22 सितंबर 2025 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 11 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत भानपुर एवं पीएम श्री स्कूल भानपुर में यातायात टीम टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके ने बताया कि जिले में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण होती हैं। उन्होंने कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
साथ ही उन्होंने राहगीर (राहवीर) योजना के अंतर्गत बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है, तो उसे 25,000 और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाता है। हिट एंड रन योजना के बारे में बताते हुए यातायात प्रभारी श्री उइके ने कहा कि यदि किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के बाद भाग जाने की स्थिति में पीड़ित की मृत्यु हो जाती है और 30 दिनों तक वाहन का पता नहीं चलता है, तो मृतक के परिजनों को 2,00,000 तथा गंभीर चोट की स्थिति में 50,000 की सहायता राशि दी जाती है।
कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील की है।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र से थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके, नेहरु युवा केंद्र से आर.पी. कुशवाह, सरपंच निघौरी श्री शोभाराम धुर्वे, उपसरपंच भानपुर श्री मक्कु खान, श्री रोहित साहु ,श्री रायसिह मरकाम , श्री सुशील कुमार धुर्वे, श्री साबीर खान, पीएम श्री स्कूल भानपुर के स्टाप सहित लगभग 150-200 की संख्या छात्र-छात्राओं, एवं ग्रामीणजन सहित यातायात स्टाफ उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!