ताज़ा ख़बरें

राज्यपाल से सम्मानित विज्ञान शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता का विधायक ने किया स्वागत अभिनंदन

खास खबर

राज्यपाल से सम्मानित विज्ञान शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता का विधायक ने किया स्वागत अभिनंदन

खंडवा पंधाना । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमपुर की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता का विद्यालय प्रांगण में आगमन कर पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक महोदया ने कहा की श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण और नवाचारपूर्ण कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उनका कार्य पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।”श्रीमती गुप्ता ने शिक्षण मे आधुनिक विधियों का सफलतापूर्वक उपयोग शिक्षण किया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई रोचक और प्रभावशाली बन पाई है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा गुप्ता को सम्मानित होते देख गर्व व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से विद्यालय तथा क्षेत्र की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!