
खण्डवा//स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता (झवर) की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज होगा
गौरीकुंज सभागृह सिविल लाइन रोड खंडवा में आयोजित किया जा रहा है यह शिक्षक सम्मान समारोह धाकड़ माहेश्वरी समाज के शिक्षक वर्ग को सम्मानित करने का एक अनमोल अवसर है जिन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी बढ़ाया है। बता देवे की यह शिक्षक सम्मान समारोह स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता (झवर) के पुत्रों व परिजनों रितेश गुप्ता, अजय गुप्ता व अमित गुप्ता के द्वारा आयोजित है जो श्री धर्मेंद्र पडियार जी, देवन खेड़ी सरकार के सानिध्य में सम्पन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद खंडवा, विशेष अतिथि श्रीमती अमृता अमर यादव महापौर खंडवा रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र टूवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी महासभा करेंगे। साथ ही श्रीमती प्रगति टुवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी महिला सभा, श्री शशांक बाहेती राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड़ माहेश्वरी युवा संगठन रहेंगे। इस कार्यक्रम के सूत्रधार लोकेश झवर रहेंगे।











