ताज़ा ख़बरें

स्वास्थ्य शिविर 14 सितंबर को ग्राम कालमुखी में लगेगा , अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

खास खबर

स्वास्थ्य शिविर 14 सितंबर को ग्राम कालमुखी में लगेगा , अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

खण्डवा //संभाग आयुक्त इन्दौर संभाग के निर्देश अनुसार दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दूसरा स्वास्थ्य शिविर जिले के खंडवा विकाखण्ड के ग्राम कालमुखी में 14 सितंबर को आयोजित होगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि शिविर में इंदौर के प्राईवेट एवं मेडिकल कालेज इन्दौर कैंसर फाउंडेशन, बॉम्बे हास्पिटल, अपोलो राजश्री इन्दौर, कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हास्पिटल, चौईथराम हास्पिटल, शेल्वी हास्पिटल, विशेष जुपीटर, मेंदाता हास्पिटल इन्दौर, केयर सीएचएल अस्पताल इन्दौर, मेडिकल कालेज इन्दौर के विशेषज्ञों द्वारा सेवायें दी जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को एक्स-रे, ई.सी.जी., ईको मेमोग्राफी, सोनोग्राफी, पेथालॉजी जांच, सिकल सेल जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध होगी और दवाईयों का भी निःशुल्क वितरण किया जायेगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र, सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिविर के बेहतर ढंग से आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश अनुसार एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत और एसडीएम खंडवा श्री बजरंग बहादुर को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पृथक पृथक काउंटर तैयार करना, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी, उपकरणों की व्यवस्था, पंजीयन, जांच एवं दवाई वितरण व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है। सहायक कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण सुशिर को, पुनासा जनपद के सीईओ श्री अभिषेक त्रिवेदी तथा छैगांवमाखन के सीईओ श्री पंकज डाले के साथ टेंट, जल एवं प्रकाश व्यवस्था तथा मरीजों को कैंप तक लाने ले जाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी को खंडवा से जाने वाले स्टाफ की परिवहन व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता मंडलोई को दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, हियरिंग एड जैसे उपकरण उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रत्ना शर्मा को महिलाओं एवं बच्चों में से मरीजों का चिन्हांकन कर सूची तैयार कर उन्हें कैंप तक लाने और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने सम्बंधी दायित्व सौंपा गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी खंडवा श्री पी.एस. सोलंकी तथा सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग खंडवा श्री नीरज पाराशर को छात्रावासों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं एवं छात्रावासों के दिव्यांग बच्चों को कैंप तक लाने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंडवा सुश्री वर्षा शिवपुरे को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मरीज व उनके परिजनों हेतु शिविर स्थल पर पेयजल व्यवस्था करने का कार्य सौंपा गया है, जबकि जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग खंडवा श्री अरुण तिवारी, खाद्य निरीक्षक श्री राधेश्याम गोले, खाद्य निरीक्षक श्री संजीव मिश्रा को मरीजों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह अधीक्षण यंत्री तथा सहायक यंत्री पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ग्रामीण पुनासा को शिविर स्थल पर विद्युत व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग खंडवा श्री नरेंद्र सिंह मंडलोई को शिविर स्थल पर बेरीकेटिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है। आधार पंजीयन के लिए ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री अनिल चंदेल को दायित्व सौंपा गया है। आयुष्मान योजना के जिला को-ऑर्डिनेटर श्री अनिश खान तथा आयुष्मान सहायक श्री विकास बोरसे को शिविर स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाने का दायित्व सौंपा गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!