Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा (भीमगढ़) – एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध लेकिन बांध की सुरक्षा बदहाल


संजय सरोवर बांध जो कि एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है लेकिन बात करें बांध की सुरक्षा की तो वह बदहाल है….
बांध हमारे राष्ट्रीय धरोहर हैं यह स्लोगन बांध पहुंच मार्ग पर जगह-जगह लिखा गया है. लेकिन बांध की सुरक्षा को लेकर कितना ध्यान रखा जा रहा है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध भीमगढ़ संजय सरोवर डेम अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है जिस तरफ जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
बांध की पार में हुए बड़े-बड़े गडे, पहुंच मार्ग भी बदहाल
बांध की पार से अंदर रिसने लगता है जो बांध की सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नही है। यहा गौर करने वाली बात यह है कि भीमगढ़ संजय सरोवर बांध न केवल पर्यटक की दृष्टि से जिले के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि जिले की कई पेयजल प्रदाय योजना यहां से संचालित होती है।
इसके साथ ही हजारों एकड़ भूमि इस बांध से सिंचित होती है जिससे सिवनी जिले में किसानों ने बांध के पानी से काफी उन्नत खेती किया है इतना ही नहीं बांध का पानी बालाघाट और वारासिवनी क्षेत्र में भी भेजा जाता है बावजूद इसके बांध सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर अधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय हैं।
अब देखा जाना शेष है जिम्मेदार कब इस ओर ध्यान देंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!