ताज़ा ख़बरें

बड़े शहरों की तर्ज पर अनंत चतुर्दशी के दिन निकला आकर्षक झांकियों का कारवा।

मूर्ति विसर्जन के साथ आकर्षक चल झांकियो के समारोह का हुआ शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ समापन।

बड़े शहरों की तर्ज पर अनंत चतुर्दशी के दिन निकला आकर्षक झांकियों का कारवा।

मूर्ति विसर्जन के साथ आकर्षक चल झांकियो के समारोह का हुआ शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ समापन।

खंडवा। मुंबई पुणे और बड़े शहरों की तर्ज पर दादाजी की नगरी खंडवा में भी दस दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। दस दिनों तक खंडवा के प्रमुख चौराहों पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक बड़ी प्रतिमाओं के साथ आकर्षक स्थाई झांकियो का पूरे जिले वासियों ने आनंद लिया वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से लेकर रात्रि तक छोटी से बड़ी भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बनाए गए कृत्रिम कुंडों  पर किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश का यह खंडवा शहर इंदौर के बाद चल समारोह के लिए मशहूर है वर्षों से अनंत चतुर्दशी की रात में अलग-अलग स्थान से आकर्षक झांकियां धार्मिक प्रसंगो पर निकाली जाती है। जिसे देखने के लिए पूरे जिले के साथ खंडवा शहर के श्रद्धालु उमड पढ़ते हैं। भादो शुक्ल चतुर्दशी अनंत चौदस पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। शनिवार को समारोहपूर्वक गणपति बप्पा को विदाई दी गई। अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरया के जय घोष के साथ कोई सिर पर उठाकर तो कोई गोद में लेकर तो कोई हाथों में उठाकर विसर्जन स्थल तक पहुंचा। और आरती के पश्चात प्रतिमा विसर्जित की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देर रात्रि में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद आकर्षक झील मिलाती आकर्षक झांकियो का कारवां निकलना शुरू हुआ। जलेबी चौक से बजरंग चौक, कहारवाड़ी, सिटी कोतवाली, मुंबई बाजार तक बड़ी संख्या में शहर वासियों ने झांकियो का आनंद लिया। 20 से अधिक छोटी बड़ी झांकियां शहर में निकली शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ गणेश महोत्सव का यह पर्व आनंद के साथ संपन्न हुआ। विगत तीन दिनों से जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता,पुलिस अधीक्षक मनोज राय, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के साथ ही एडीएम के आर बडोले,एसडीएम बजरंग बहादुर,उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर अन्य पुलिस के अधिकारी जिले के थाना प्रभारीयो, जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस त्यौहार को सानंद संपन्न करवाया। गणेश महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने भी अपनी अपनी भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!