
10 उपवास की तपस्या करने वाले युवा तरुण गंगवाल का सामाजिक बंधुओ ने किया स्वागत अभिनंदन।
खंडवा । भले ही आज के इस आधुनिक युग में मोबाइल महत्वपूर्ण हो गया है और कई घंटे तक हम सब लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें ज्यादा संख्या युवाओं की भी हें। लेकिन यदि परिवार में धर्म और संस्कृति को महत्व दिया जाता है तो निश्चित युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों के मार्ग पर धर्म और संस्कृति-से प्रभावित होकर
संस्कारित होती है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय खंडवा में विराजमान मुनि संघ के सानिध्य में पर्युषण के महान पर्व पर समाज के चार युवाओं श्रावक तरुण गंगवाल,अर्पण बैनाडा, नमन जैन बिना वाले, अपूर्व बैनाडा ने 10 उपवास की तपस्या की साथ ही कई युवाओं एवं बड़ों ने 3 , 5 और 7 तक उपवास कर अपनी साधना को मजबूत किया। तरुण गंगवाल के 10 उपवास के उपलक्ष में गंगवाल परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में तरुण गंगवाल का स्वागत अभिनंदन समाज जनो एवं सामाजिक मंडलों द्वारा किया गया। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया,वीरेंद्र जैन, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने तरुण गंगवाल की तपस्या को नमन किया एवं कहा इसी प्रकार देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित होकर अपनी साधना को कायम रखें। सभी तपस्वियों के तप और त्याग शक्ति संयम की हम खूब अनुमोदना करते हें, ऐसे ही आप सभी धर्मपथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहे, देव शास्त्र और गुरु के प्रति सदैव समर्पित रहे,सबसे क्षमा सबको क्षमा उत्तम क्षमा।







