*कुरावली* क्षेत्र लहसुन मंडी चौकी के सामने व्यापारी से बीते दिनों दो बाइक सवारों ने लूट की थी। जिसकी रिपोर्ट थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की छानबीन करते हुए एक लुटेरा पुलिस की गिरफ़्त में आ गया है।
मैंनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम महादेवा निवासी व्यापारी अनिल यादव पुत्र द्वारिका सिंह के साथ 27 अगस्त 2025 को लहसुन मंडी चौकी के सामने दो बाइक सवारों ने 50000 रुपये लूट ले गए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल को सौप दी। क्षेत्र के सी सी टीवी खगालते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ कुरावली पुलिस ने लुटेरा ढूंढ निकाला। अभियुक्त की पहचान साजन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नेकपुर कला थाना फतेहगढ़ जिला फरुखाबाद हुई जिसके पास से एक मोटर साइकिल हौंडा एस पी 125 और 2750 रुपये बरामद हुए है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
2,500 1 minute read







