ताज़ा ख़बरें

गणपति बप्पा मोरया् अगले बरस तू जल्दी के जयकारे के साथ निगम प्रशासन द्वारा बनाए गए तीन कृत्रिम कुंडो में छोटी से बड़ी मूर्तियां का हुआ विसर्जन।

बड़ी मूर्तियां का विसर्जन देर रात तक चलता रहा श्रद्धालु ने आरती कर भगवान श्री गणेश का किया विसर्जन

गणपति बप्पा मोरया् अगले बरस तू जल्दी के जयकारे के साथ निगम प्रशासन द्वारा बनाए गए तीन कृत्रिम कुंडो में छोटी से बड़ी मूर्तियां का हुआ विसर्जन।

बड़ी मूर्तियां का विसर्जन देर रात तक चलता रहा श्रद्धालु ने आरती कर भगवान श्री गणेश का किया विसर्जन

जिला,पुलिस एवं निगम की टीम पूरी तरह से सक्रिय रही।

खंडवा।। शहर में पिछले दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव की धूम शनिवार को समाप्त हुई। जिले के साथ दादाजी की नगरी खंडवा में बड़े धार्मिक उत्साह के साथ देर रात्रि तक भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वही रिद्घि-सिद्घि के दाता श्री गणेश की 10 दिनों तक पूजा अर्चना आरती करने के पश्चात शनिवार को गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ अंतिम विदाई दी गई मंगलकामनाओं के साथ विधि-विधान से विसर्जित किया गया। विसर्जन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों से बड़ों ने भी अखाड़ो में करतब दिखाएं। वही शहर की सड़के गुलाल से सराबोर रही।वही ढोल-नगाड़ो और ताशों एवं झान-मंजिरों की थाप पर युवाओ में उत्साह देखने के लायक था। शहर में यातायात तो प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस जवान पूरी तरह से दिनभर मुस्तैद रहे। देर रात तक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। विध्नहर्ता गणेश देव को समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महाराष्ट् मे इस उत्सव का विशेष महत्व है । सुखहर्ता-दुखहर्ता वार्ता विध्नयाची एवं जय गणेश-जय गणेश की आरती की गूंज शहर भर में पिछले दस दिनों से सुनाई दे रही थी। शहर में लगभग 150 से अधिक स्थानों पर छोटे-बड़े गणेश मण्डलों द्वारा आकर्षक गणेश प्रतिमांए विराजित की गई। जिसमें गणेश जी को कई रूपों में दिखाया गया। शहर के युवा वर्ग एवं बच्चों में इस पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते हुए टोलियां गली-गली एवं कॉलोनियों में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकले। पिछले दस दिनों तक शहर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश मंडलों द्वारा आयोजित किए गए। गणेश उत्सव की धूम पूरे शहर में दिखाई दी। जगह-जगह आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को निहारने के लिए संध्या होते ही श्रद्घालुओं की भीड़ आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को निहारने के लिए उमड़ पड़ती थी। इस बार महाराष्ट्र की तर्ज पर शहर में आदमकद गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई थी जो बरबस ही लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही थी। गणेश प्रतिमाओं के स्थापना स्थल पर बच्चों एवं युवाओं के द्वारा आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चो बढो ने भाग लिया। शहर सहित पूरे जिले भर में गणेश उत्सव की धूम देखी गई। वही इस दस दिनों के त्यौहार में स्थायी झांकियों ने अपना प्रभाव छोड़ा। शहर में अबकी बार स्थायी झांकियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में इजाफा हुआ था। गणेश विसर्जन के लिए जाते भक्तों ने ढोल और नगाड़ो की थाप पर युवा अखाड़ो के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। जिसे निहारने के लिए जनसैलाब उमड़ा। प्रशासन द्वारा भी विर्सजन स्थलो पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!