
थाना पिपलोद द्वारा ग्राम गुडीखेडा मे हुई लूट का किया गया खुलासा
आरोपियों से लूट का माल बरामद कर भेजा गया जेल
खंडवा, 04 सितंबर 2025
पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराध मे आरोपी की गिरफ्तारी एंव मशरूका की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खंडवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं डीएसपी मुख्याल श्री अनिलसिह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलोद निरी. सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपलोद के अपराध क्रमांक 345/25 धारा 309 (4) बीएनएस के आरोपीयान 1. आरीफ पिता हनीफ जाति मुस० उम्र 29 साल, 2. जितेन्द्र उर्फ बबलु उर्फ बब्बा पिता मंसाराम जाति प्रजापति उम्र 39 साल दोनो निवासी ग्राम गुडीखेडा को गिरफ्तार किया जाकर मुखबधीर पीडित सेवक पिता रामचरण जाति गौंड़ उम्र 25 साल निवासी कारपुर से लूटा गया एंड्रायड मोबाईल कीमती 5000 रूपये व नगदी 4000 रूपये बरामद किया है।
दिनांक 03.09.25 को फरियादी चंदर पिता नत्थु जाति गौड उम्र 32 साल निवासी ग्राम गुडीखेडा के द्वारा बताया की दिनांक 03.09.25 के सुबह करीबन 06.15 बजे की बात है कि रोजाना की तरह पानी की टंकी के पास हांडिया रोड पर टहल रहा था उसकी समय एक लडका बस स्टेंड गुडी तरफ से बैग पीठ पर टांग के हांडिया रोड तरफ आ रहा था जैसे ही वह लडका बालक छात्रावास के पास हांडिया रोड पर पहुचा की वहा पर मोहल्ले के आरीफ पिता हनीफ मुस० एवं बबलु उर्फ बब्बा खडे थे। उन्होने उस लडके को रोक लिया और डरा धमका कर उसे रोड के साईड मे लेकर गए और आरीफ ने उस लडके को पीछे से पकड लिया तथा बबलु ने उस लडके के हाथ मे रखा बडा मोबाईल व जेब मे से नगदी रूपये डरा धमकाकर जबरदस्ती छिन लिया मैने जोर से आवाज लगाई तो आरीफ और बबलु उस लडके से मोबाईल और नगदी रूपये लेकर वहा से भाग गए फिर मैने उस लडके के पास गया और उसका नाम पता पुछा तो पता चला की वह गुंगा है फिर उसने ईशारे से बताया की मेरा मोबाईल और रूपये दो आदमी लेकर भाग गये है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिपलोद पर अपराध क्रमांक 345/25 धारा 309 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिह चौहान के मार्गदर्शन मे निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय थाना प्रभारी पिपलोद के नेतृत्व मे उनि प्रेमसिंग जामोद, सउनि पीएन यादव, प्रआर 588 रणवीरसिंग, आर 285 आकाश आर 112 धीरज की तत्काल टीम गठित की गई। मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर घटना के 15 घण्टे के भीतर आरोपी आरीफ पिता हनीफ जाति मुस० उम्र 29 साल निवासी ग्राम गुडी एवं जितेन्द्र उर्फ बबलु उर्फ बब्बा पिता मंसाराम जाति प्रजापति उम्र 39 साल निवासी ग्राम गुडीखेडा को गिरफ्तार कर उसके मेमो के आधार पर मुखबधीर पीडित सेवक पिता रामचरण जाति गौंड़ उम्र 25 साल निवासी कारपुर से लूटा गया एंड्रायड मोबाईल कीमती 5000 रूपये व नगदी 4000 रूपये बरामद किया है। आरोपी आरीफ पिता हनीफ जाति मुस० उम्र 29 साल एवं जितेन्द्र उर्फ बबलु उर्फ बब्बा पिता मंसाराम जाति प्रजापति उम्र 39 साल दोनों निवासी ग्राम गुडीखेडा को दिनांक 04.09.25 को न्यायालय खंडवा पेश कर जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना पिपलोद के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय, उनि प्रेमसिंग जामोद, सउनि पीएन यादव, प्रआर 588 रणवीरसिंग, आर 285 आकाश, आर 112 धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।










