“स्वास्थ्य ही सच्चा धन” विषय पर परिसंवाद आयोजित
खंडवा 2 सितंबर, 2025 – मॉडल कॉलेज खंडवा में मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत छात्रों के बीच ’स्वास्थ्य ही सच्चा धन’ विषय पर परिसंवाद आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय जैन ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समझाइश देते हुए नियमित दिनचर्या, पोषण युक्त आहार आदि विषयों पर परिसंवाद किया। साथ ही एनएसएस प्रभारी प्रो. महेश कुमार तिवारी ने शारीरिक गतिविधियों पर बल देते हुए छात्रों से परिसंवाद किया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौबे ने योग – व्यायाम विषय पर छात्रों से परिसंवाद किया। कार्यक्रम में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
2,514 Less than a minute









