पिछले 24 घंटों में खंडवा में 3 व हरसूद में 5 मि.मी. वर्षा हुई
खंडवा 2 सितंबर, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 1.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 3 मिलीमीटर तथा हरसूद तहसील में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पंधाना, पुनासा एवं खालवा तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2 सितंबर तक जिले में 752 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 586.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 707 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 486 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 469 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 582 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 688 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
2,509 1 minute read









