खरगोनमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में प्रवेश का अंतिम अवसर

01 से 6 सितंबर 2025 तक रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में प्रवेश का अंतिम अवसर

 

1 से 6 सितंबर 2025 तक रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश

 

  📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन 30 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विशेष चरण शुरू किया जा रहा है। यह अंतिम चरण 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। डॉ. चौहान ने बताया कि यह सुविधा केवल रिक्त सीटों के लिए होगी। रिक्त सीटों की जानकारी छात्र-छात्राएं कॉलेज के लॉगिन या संबंधित महाविद्यालय में प्राप्त कर सकेंगे।

 

     महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डीएस बामनिया ने बताया कि नए पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक कॉलेज में पंजीयन कर सकेंगे। यदि कोई छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है तो वहां सीट रिक्त होने पर ही उसे प्रवेश मिल पाएगा। विद्यार्थियों को मेजर या माइनर के अतिरिक्त अन्य विषय में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना है, उनकी पात्रता विश्वविद्यालय अपने स्तर पर निर्धारित करेगा। विश्वविद्यालय से पात्रता प्रमाणन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई शिक्षा नीति नोडल अधिकारी डॉ. जेएल अकोले ने कहा कि सभी जानकारी/समस्या हेतु कॉलेज के हेल्प सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समयानुसार 6 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक ही प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!