खरगोन 30 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, खरगोन में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 285 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ गगन चौधरी ने बताया कि यह परीक्षण स्वास्थ्य विभाग खरगोन की 12 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पवार, डॉ. भूपेश पाटीदार, डॉ. किरण डोडवे, डॉ. कामिनी पवार, श्री अविनाश सोहनी एवं सुश्री काजल अमोदे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी सम्मिलित थे। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के आभा आईडी कार्ड भी बनाए गए।
अधिकांश विद्यार्थियों में एनीमिया (Anemia) के लक्षण पाए गए। कुछ विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन स्तर 8 gm/dl तक दर्ज किया गया, जो कि अत्यंत निम्न एवं चिकित्सकीय दृष्टि से चिंताजनक है। कई विद्यार्थियों में दंत रोग, आंखों की समस्या एवं त्वचा संबंधी विकारों की भी पहचान हुई। विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों को पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया तथा समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना, संभावित रोगों की प्रारंभिक पहचान करना तथा उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। शिविर में एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे तथा डॉ. सावित्री भगौरे, रेड क्रॉस सोसाइटी प्रतिनिधि डॉ ओंकार सिंह मेहता एवं डॉ विवेक सोलंकी ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
2 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
2 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
2 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी
3 days ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
3 days ago
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित
3 days ago
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख