पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में हुई 17 मिलीमीटर औसत वर्षा
खंडवा 29 अगस्त, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 17 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में खंडवा तहसील में 13 मिलीमीटर, हरसूद में 5 मि.मी., पंधाना में 55 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पुनासा तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 29 अगस्त तक जिले में 686.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 549 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 668 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 481 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 367 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 562 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 667 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
2,502 1 minute read











