

रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ, 29 अगस्त 2025।
शारदा विद्या मंदिर में छात्र संघ चुनाव बड़े उत्साह एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। इस बार की विशेषता रही कि मतदान की प्रक्रिया विद्यार्थियों द्वारा अटल टिंकरिंग लैब में स्वयं निर्मित ईवीएम मशीन के माध्यम से कराई गई। इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ तकनीकी नवाचार का भी अनुभव प्राप्त हुआ।
चुनाव में हेड बॉय कोणार्क तिवारी, हेड गर्ल शिवानी नायक, प्रेसिडेंट नाभ्यांश सोनी एवं वाइस प्रेसिडेंट कल्पित हटीला निर्वाचित हुए। इसके साथ ही कक्षा प्रतिनिधि, हाउस कैप्टन-वाइस कैप्टन तथा सांस्कृतिक, स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण, खेल एवं प्रार्थना प्रभारी भी चुने गए।
चयनित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शारदा समूह की सीईओ श्रीमती अंबिका टवली ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को कर्त्तव्यपालन, निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपशिखा तिवारी एवं उप प्राचार्य श्री मकरंद आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि –
“इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी का भाव तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था को विकसित करते हैं। यह अनुभव उनके संपूर्ण जीवन में प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
साथ ही संस्थान के संचालक श्री किरण शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –
“विद्यार्थी परिषद विद्यालय का प्रतिबिंब होती है। आशा है कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के उच्च आदर्श स्थापित करेंगे तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे।”
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।









