
धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ
खण्डवा//शीतला माता गली माहेश्वरी पंचायत भवन खण्डवा में दस दिवसीय गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।बुधवार से गणेश चतुर्थी का उत्सव प्रारंभ है जो दस दिनों तक धूमधाम के साथ मनाया जायेगा इसी तारतम्य में अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा,स्थानीय समिति,पंचायत भवन समिति,महिला संगठन एवं युवा संगठन खण्डवा के तत्वावधान में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर माहेश्वरी पंचायत भवन में तैयारी जोरशोर से कार्यकर्ता व

पदाधिकारियो द्वारा पूर्ण की गई।बप्पा की अगुवाई शीतला माता गली स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में करने हेतु बाजे गाजे के साथ सामाजिक बंधुओ ने बड़ी संख्या में गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष के साथ बप्पा का आगमन कराया।तत्पश्चात पंडित जी के मार्गदर्शन में विधि विधान के साथ बप्पा की स्थापना कर पूजन किया गया इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव के अन्तर्गत धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन खण्डवा में विभिन्न कार्यक्रमो जिसमें रंगोली प्रतियोगिता,कुर्सी रेस,मटकीफोड़,चित्रकला,गोटी चम्मच,फैंसी ड्रेस,डांस,काव्य पाठ,संगीत व गायन वाद्ययंत्र,एक मिनिट,सुंदरकांड पाठ,संगीतमय भजन संध्या,मिलन मेला,तंबोला,रिंग पास , प्रश्नमंच जैसी प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जायेगा।बप्पा की स्थापना को लेकर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।











