
ग्राम मलगांव के युवाओं ने शुरू किया जीरो बजट पर मूवी निर्माण, बना उदाहरण।
लगभग 20 मिनट की बनी कॉमेडी हंसी मजाक की मूवी फिल्म ,गब्बर इस बेक, गणेश महोत्सव के बाद होगी रिलीज।
खंडवा।। हमारे खंडवा जिले में हर विधाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन यदि इन प्रतिभाओं को अच्छा मंच और प्रशिक्षण प्राप्त हो जाए तो यह प्रतिभाएं खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन कर सकती है, खेलों के साथ कई प्रतिभाओं में बिना प्रशिक्षण के ही हमारी प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश विदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर खंडवा जिले के निमाड़ क्षेत्र का छोटा सा गांव मलगांव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के ग्रामीण युवाओं ने अपने जुनून और प्रतिभा के बल पर फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है। खास बात यह है कि लगभग 20 मिनट की “गब्बर इस बेक ” नामक मूवी फिल्म का निर्माण पूरी तरह जीरो बजट पूर
हुआ हैं। गांव के युवाओं का यह प्रयास जिले में पहली बार हो रहा है, जब किसी ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह की मूवी बनाई जा रही है। आधुनिक युग में जहां फिल्म निर्माण के लिए भारी-भरकम बजट की आवश्यकता होती है, वहीं मलगांव के इन युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति और लगन हो तो बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है। युवा अपने-अपने काम और पढ़ाई के साथ समय निकालकर इस मूवी को तैयार कर रहे हैं। सुनील जैन और फिल्म में भूमिका निभा रहे भावेश पटेल ने बताया कि यह मूवी फिल्म गणेश महोत्सव के बाद आम जन के लिए रिलीज होगी, इस फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि यह संदेश देना भी है कि गांवों में छुपी प्रतिभा किसी से कम नहीं। मूवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रोचक कहानी है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा मेल दर्शकों को बांधे रखेगा। हंसी के पलों के साथ-साथ इसमें ऐसे मोड़ भी होंगे जो अगले भाग को देखने के लिए दर्शकों को उत्साहित करेंगे। ग्राम मलगांव के इस नवाचार से न केवल गांव का नाम रोशन होगा, बल्कि पूरे खंडवा जिले और निमाड़ क्षेत्र को भी पहचान मिलेगी। ग्रामीण युवाओं की यह पहल आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी कि छोटे स्थानों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।











