
*खांशावली वार्ड क्र.36 में गंदगी फैलाने पर चालानी कार्यवाही*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को साफ-सफाई हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत खांशावली वार्ड क्र.36 में मांस एवं मछली की दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में
ज़ोन प्रभारी जाकिर अहमद, धीरज दवे, लिपिक मोहन गाडे, वार्ड दरोगा रहमान खान, जयकुमार रल, संदीप खराले एवं प्रवीण गाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सार्वजनिक स्थलों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें, क्योंकि गंदगी फैलाने पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के दिशा-निर्देश एवं नेतृत्व में की गई, जिनके मार्गदर्शन में स्वच्छता मिशन को निरंतर सफल बनाया जा रहा है।










