ताज़ा ख़बरें

गीतकार, कवि जगदीश सोलंकी को दिया जाएगा इस वर्ष का तुलसी माखन सम्मान

खास खबर

गीतकार, कवि जगदीश सोलंकी को दिया जाएगा इस वर्ष का तुलसी माखन सम्मान

खण्डवा//तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक माणिक्य स्मारक वाचनालय में संपन्न हुई जिसमें समिति के सदस्यों ने प्रति वर्ष आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को भव्य रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें अखिल भारतीय स्तर के कवियों को आमंत्रित किया जाएगा । समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले एवं महामंत्री दिनेश पालीवाल ने बताया कि समिति के गठन का यह 101 वाँ वर्ष है । इस वर्ष का तुलसी माखन सम्मान कोटा के सुविख्यात कवि एवं गीतकार जगदीश सोलंकी को दिया जाएगा । श्री सिद्धार्थ देवल, उदयपुर ओजस्वी स्वर, दीपक पारीक भीलवाड़ा लाफ्टर शो फेम हास्य हंगामा, डॉ. आदित्य जैन, कोटा लपेटे में नेताजी फेम लोकप्रिय मंच संचालक पार्थ नवीन, प्रतापगढ़ अंतरराष्ट्रीय हास्य पैरोडीकार, सुश्री सोनल जैन, सूरत अंतरराष्ट्रीय श्रृंगार कवयित्री अपनी प्रस्तुति देंगे । कवि सम्मेलन आगामी 20 सितंबर को केवल राम पेट्रोल पंप चौराहा पर आयोजित किया जाएगा । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति का 101 वाँ वर्ष भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है बैठक में भावेश बिल्लोरे, भूपेन्द्र सिंह चौहान, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान, प्रदीप जैन, विवेक माहेश्वरी, सत्येन्द्र सोहनी, शिव तिवारी, वासुदेव पंवार, आलोक खेड़ेकर, संजय दुबे, सतीश जैन, मंगलेश तोमर, मनोज यादव, अनिल गुहा, मनोज जोशी, दिलीप पटेल, राजेश इटारे सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!