ताज़ा ख़बरें

*श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रीधराचार्य जी महाराज के भावपूर्ण प्रवचन*

*श्रीराम कथा में द्वितीय दिवस उत्साह से मनाया राम जन्मोत्सव*

*श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रीधराचार्य जी महाराज के भावपूर्ण प्रवचन*
*श्रीराम कथा में द्वितीय दिवस उत्साह से मनाया राम जन्मोत्सव*

खण्डवा। “जब-जब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं, तब मानव जीवन में सत्य, मर्यादा और भक्ति का प्रकाश फैलता है।” उपरोक्त उदगार नवकार नगर स्थित नक्षत्र गार्डन में चल रही श्रीमद वाल्मीकीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग पर कथा व्यास श्री श्रीधराचार्य जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है, जिसे आज भी जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
समिति के प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि समिति अध्यक्ष रामस्वरूप बाहेती सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष घनश्याम दास शाह के मार्गदर्शन में आयोजित कथा में मुख्य यजमान के रूप में राजेंद्रप्रसाद भगवानदास सहाय एवं किशनलाल मोहनलाल अग्रवाल ने परिवार सहित व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया। रामजन्मोत्सव में पूरा पंडाल जय जय सियाराम के उदघोष से गूंज उठा।श्रोता भजनों पर झूम उठे।
कार्यक्रम में हरिवल्लभ बंसल, विनोद अग्रवाल, सुनील बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील जैन, सुधीर दलाल, राजनारायण परवाल, गोवर्धन अग्रवाल, नारायण बाहेती, अनिल बाहेती, प्रमिला शर्मा, किशनलाल अग्रवाल, मधुसूदन तिवारी, संदीप माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल, नरेश जांगिड़, मांगीलाल जांगिड़ ,पंडित लक्ष्मीदत्त दाधीच ,पं अमित दाधीच,दीपक पालीवाल,विष्णु जैथलिया,हेमन्त मुंदड़ा, गोपाल बाहेती, विजय राठी ,पंकज मुंदड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।महाआरती सम्पन्न हई।सुनील बंसल परिवार के सौजन्य से प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति पदाधिकारियों ने आगामी कथा दिवसों में अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों से पधारने की अपील की। अंत में घनश्याम दास शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!