ताज़ा ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा के तीनों मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा।

खास खबर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा के तीनों मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा।

राष्ट्रगान के साथ नगर निगम प्रांगण में तिरंगा यात्रा का हुआ समापन।

खंडवा।। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 10 अगस्त से 14 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 अगस्त तक के कार्यक्रम तय किए गए एवं अलग-अलग कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए। हर घर तिरंगा यात्रा का जिला संयोजक अमर यादव एवं सहसंयोजक आशीष चटकेले. अनूप पटेल को बनाया गया हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे अलग-अलग तीनों मंडलों से तिरंगा यात्रा अलग-अलग मार्गो से होकर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से तीनों मंडलों की तिरंगा यात्रा मुंबई बाजार घंटाघर होते हुए नगर निगम पहुंची जहां हर घर तिरंगे की शपथ लेकर राष्ट्रगान हुआ। खण्डवा नगर के तीनों मंडलों अटल बिहारी वाजपेयी मंडल की इंदौर नाके से, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की नवचंडी मंदिर से एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की गायत्री मंडल से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करते हुऐ अग्रेसन चौराहे पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुईं वहाँ से सभी मिलकर सामूहिक होकर बॉम्बे बाजार घंटाघर होते हुए नगर निगम पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया। जिला अध्यक्ष श्री तोमर महापौर विधायक अभियान प्रभारी अमर यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है इसे सदैव ऊंचा रखें घर-घर तिरंगा फहराकर 15 अगस्त शाम सम्मान से ही उतार कर उसे सुरक्षित रखें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महापौर,अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, सेवादास पटेल,अरुण सिंह, राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले, अभियान प्रभारी अमर यादव, अशीष चटकेले, अनूप पटेल, दिनेश पालीवाल, मुकेश तनवे,प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव, स्नेहा पराशर, रोहित मिश्रा, सोमनाथ काले, अनिल वर्मा, भरत पटेल वरुण भावरे , डॉ शिवशंकर गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह गौड़, धर्मेन्द्र बजाज, सागर आरतानी, मंगलेश तोमर, , कपिल अंजने, रम्मू अग्रवाल, दीपसिंग झाला, विजय महाजन, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, सोनू इंगे, सोनू यादव, विशाल छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!