पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में हुई 11.8 मिली मीटर औसत वर्षा
—
खण्डवा/जिले में गत चौबीस घंटों में 11.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 21 मिलीमीटर, पंधाना में 10 मिलीमीटर, पुनासा में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि हरसूद तथा खालवा तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 14 अगस्त तक जिले में 583.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 351.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 460 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 343 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 261 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 309 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 383 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
2,503 1 minute read










