
केंद्रीय विद्यालय में तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली संपन्न
—
खंडवा//हर घर तिंरगा अभियान के तहत गुरूवार को केंद्रीय विद्यालय, खंडवा द्वारा भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। प्राचार्य श्री धनीराम पटेल ने तिरंगा लहराकर रैली का शुभारंभ किया। यह तिरंगा रैली हरसूद नाका से होती हुई रतागढ़ गांव से वापस स्कूल परिसर में आकर सम्पन्न हुई। रैली में विद्यालय के करीब 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे जोश, ऊर्जा और अनुशासन के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने रास्ते में स्थानीय लोगों को तिरंगा भेंट किया और उन्हें उनके घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर उप प्राचार्य श्री हरेंद्र प्रसाद ने बच्चों को तिरंगा और उसके सम्मान से जुड़ी बारीकियों के बारे में समझाया।