ताज़ा ख़बरें

2000 जैन मन्दिरों का एक साथ शुद्धिकरण

कालापीपल जैन श्वेताम्बर मन्दिर में प्रतिमाओं का औषधियों से शुद्धिकरण

सचिन सोनी कालापीपल। विगत 2011 से सतत होने वाले आयोजन जिनालयों को शुद्धिकरण जो पयुर्षण पर्व प्रारम्भ होने के पूर्व भारत भर के अनेक प्रदेशों में एक साथ पूज्य आचार्य देवेश जन-जन की आस्था के केन्द्र श्री नवरत्नसागर श्री महाराजा के कृपा पात्र शिष्य पूज्य आचार्य युवा सम्राट श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज साहब की छत्र छाया में नवरत्न परिवार एवं मालवा महासंघ के तत्वावधान में संपूर्ण मालवा राजस्थान मध्यप्रदेश वागड़, उतराखंड,बिहार,पंजाब,उत्तरप्रदेश आदि प्रदेशों के 2000 जैन मंदिरों की एक साथ शुद्धिकरण (सफ ाई) अभियान करता आ रहा है इसी कड़ी में कालापीपल जैन श्वेतांबर मंदिर में भी शुद्धिकरण किया गया, मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार के द्वारा विधिवत रूप से 2000 जिन मन्दिरों में लगभग 7000 रूपये मूल्य की शुद्धिकरण की विभिन्न सामग्री प्रदान की गई थी। 10 अगस्त 2025 को एक साथ सभी 2000 मन्दिरों में शुद्धिकरण कार्य हुआ । इस हेतु जिनालय शुद्धिकरण प्रभारी प्रितेश ओस्तवाल, मालवा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष मेहता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण चैधरी, राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष राजेश जैन डग वाला, प्रदेश अध्यक्ष मप्र सुनील रायपुरिया, प्रदेश अध्यक्ष राज. संजय जैन एवं उनकी पूरी टीम ने पूरे भारत में कीट उपलब्ध करवाई व जैन श्रीसंघो से इस अभियान को सफल बनाने के लिए दौरे किये एवं अपील की जिससे मन्दिर एवं उपाश्रय में प्रत्येक वस्तुओं की साफ -सफाई की गई ।

 इसी प्रकार कालापीपल में जैन श्वेताम्बर मन्दिर में भी नगर के सभी वरिष्ठ जन व युवा निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने परमात्मा की मंदिर व उपाश्रय में शुद्धिकरण किया । नवरत्न परिवार राष्ट्रीय महासचिव यशवंत सांकला ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिष्ठित पाषाण एंव धातुओं की मूर्तियों को विभिन्न औषधियों से विलेपन किया गया, एवं विधिवत उनका नवहन कराया गया, जिससे मूर्तियों में एक उर्जा ओर उज्जवलता बढ़ गई । मन्दिर में उपयोग में आने वाली समस्त सामग्रीयों की धार्मिक पुस्तकों, पूजा आदि कार्यो में उपयोग की जाने वाली सामग्री की भी साफ सफाई की गई । आने वाली 20 अगस्त से 27 अगस्त तक जैन समाज के पर्व पयुर्षण महापर्व प्रारम्भ होने जा रहे हे इस हेतु प्रत्येक मन्दिरों का शुद्धिकरण कार्य प्रतिवर्ष नवरत्न परिवार एवं मालवा महासंघ व श्री संघ के सदस्यों द्वारा बड़े ही उत्साह पूवर्क गुरू कृपा से करता आ रहा है। स्थानीय जैन मन्दिर में इस शुद्धिकरण अभियान में प्रमुख रूप से अध्यक्ष हंसराज गांधी ,कवी गांधी, मुकेश सांकला, यशवंत सांकला, चेतन सांकला, शेलेष जैन, संतोष सुराणा, केयुर गांधी, आशीष जैन, पियुष गांधी, केबिन गांधी, निखिल सांकला, हेम गांधी, पुजारी सुनील शर्मा सहित श्री संघ एवं नवरत्न परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे, सभी ने हर्षोल्लास के साथ शुद्धिकरण कार्य में सहभागिता दर्ज की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!