ताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

लगातार 29वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन – हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर – रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन :

लगातार 29वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

( दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 29वें दिन शुक्रवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के 29वें दिन शुक्रवार को डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, खुशबू देवी, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, अभय कुमार, मनोज केसरी, दीपक केसरी, परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज,सागर महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!