
केंद्रीय गृहमंत्री रहने का इतिहास बनाते हुए श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सेवा के 2258 दिन किए पूर्ण।
सांसद श्री पाटिल ने श्री शाह से शिष्टाचार भेंट कर दी अपनी और क्षेत्रवासियों की ओर शुभकामनाएं, प्राप्त किया मार्गदर्शन।
खंडवा।। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्तंभ, संगठन के शिल्पी और राष्ट्रनीति के दृढ़ मार्गदर्शक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने लोकसभा में गृह मंत्री के पद पर रहते हुए एक इतिहास रचा हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन के साथ ही सत्ता में भी केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में सशक्त भूमिका निभाई है। भारतीय इतिहास में 2258 दिनों से अधिक समय से गृहमंत्री के पद पर रहकर राष्ट्र सेवा में सतत समर्पण अटूट निष्ठा और लोकोन्मुख संकल्प के साथ मां भारती की सुरक्षा और गौरव की परिकाष्ठा को स्पर्श करने का कार्य गृहमंत्री रहते हुए अमित शाह जी ने किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर भारतीय इतिहास में 2,258 दिनों से अधिक समय राष्ट्रीय सेवा कर इतिहास बनाने वाले श्री शाह को अपनी और क्षेत्रवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ ही भोपाल के सांसद रामेश्वर शर्मा, छिंदवाड़ा के सांसद बंटी साहू भी उपस्थित थे।