पिछले 24 घंटों में जिले में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खंडवा 28 जुलाई, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में पुनासा तहसील में 9 मिलीमीटर और हरसूद तहसील में 40 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा खण्डवा, पंधाना एवं खालवा तहसील में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 28 जुलाई तक 389.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 296 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 340 मिली मीटर हरसूद तहसील में 308 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 239 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 236 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 357 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
2,501 1 minute read









